आगर-मालवा-
मध्य प्रदेश कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा 20 मई 2026 को औषधि विक्रय संस्थानों के बंद के आह्वान के मद्देनजर आमजन को आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्था की गई है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 20 मई को बंद के दौरान प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, निजी अस्पतालों में संचालित औषधि फार्मेसी तथा शासकीय अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित फार्मेसी यथावत् खुले रहेंगे तथा आमजन को आवश्यक औषधियों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
शासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि आवश्यकता पड़ने पर उपरोक्त केंद्रों से दवाइयाँ प्राप्त करें। आपातकालीन स्थिति में निकटतम शासकीय अस्पताल अथवा संबंधित औषधि निरीक्षक से संपर्क किया जा सकता है।
