IMG 20260516 WA0016

आगर मालवा –

नीट 2026 परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक घोटाले को लेकर पूरे देश के छात्रों में भारी आक्रोश है। इसी कड़ी में आज आगर के नेहरू कॉलेज के बाहर एनएसयूआई (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ एक जोरदार और उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।

प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय कुछ तनावपूर्ण हो गया जब प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को मोर्चा संभालना पड़ा। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन से बौछारें भी छोड़ी गईं, लेकिन छात्रों का जोश कम नहीं हुआ। कार्यकर्ताओं ने “पेपर चोर गद्दी छोड़” और “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” जैसे गगनभेदी नारे लगाए। संगठन का आरोप है कि भाजपा सरकार के राज में राष्ट्रीय परीक्षाएं अब “भ्रष्टाचार का कारोबार” बन चुकी हैं, जिससे 22 लाख से अधिक छात्रों का भविष्य पूरी तरह से अंधकार में लटक गया है।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिवअंकुश भटनागर ने बताया कि 22 लाख छात्रों के साथ अन्याय हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में 89वां पेपर लीक हुआ है। नीट की एग्जाम का पेपर लीक हुआ है। हमारी मांग है कि एनटीए (NTA) पे बैन लगना चाहिए। एनटीए पे तत्काल प्रभाव से बैन लगे। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए, शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और साथ ही साथ जिन लोगों ने इस तरह का पेपर लीक किया, उनपे तत्काल कार्रवाई हो, उनको सजा होनी चाहिए।”

इस बड़े घोटाले को लेकर एनएसयूआई ने सरकार के सामने अपनी ५ मुख्य मांगें रखी हैं:-

​केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA पर पूर्ण प्रतिबंध और इसका पुनर्गठन, नीट पेपर लीक मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों और पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और देश के लाखों छात्रों के भविष्य और उनके मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा हो ।

​एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया और दोषियों को बचाने का प्रयास किया, तो आने वाले दिनों में देश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में एक बहुत बड़ा और राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

आज के इस प्रदर्शन में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष इमरान अली, विधानसभा अध्यक्ष आगर विष्णु गुर्जर, सुसनेर विधानसभा अध्यक्ष प्रसुन गोयल, जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष जिब्राइल मुल्तानीकॉलेज अध्यक्ष कृष्णपाल आंजना,राजू मुल्तानी,अंश नागर,आयन लाला,संदीप यादव,शिवराज सिंह,पवन मेघवाल,इमरान खान,ज्योतिष कटारिया, सागर जाधमे, दीपक मेघवाल, योगेश, रोहित गुर्जर, रूपेश गवली, अम्बाराम मालवीय, रवि वर्मा, लखन आंजना, जय आंजना, फैजान लाला, सोमेश गोस्वामी, ऋतुराज सूर्यवंशी, सचिन चौहान, शक्ति सिंह,पंकज मेवाड़ा, जमाल सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे –

न्यूज़ से संबंधित वीडियो देखने के लिए इस लाइन को टच करें –

यह भी पड़े

error: Content is protected !!