आगर मालवा- आगर कृषि उपज मंडी में आज उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई जब बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण नीलामी कार्य शुरू नहीं हो सका। मामला एक व्यापारी की कथित लापरवाही से जुड़ा बताया जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात एक व्यापारी की लापरवाही के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली के केबल में फंस गई, तेज गति से ले जाए जा रहे ट्रैक्टर ट्राली के चलते मंडी परिसर के तीन बिजली खंभे गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली खंभों के क्षतिग्रस्त होने से मंडी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
बताया जा रहा है कि बिजली विभाग द्वारा संबंधित व्यापारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
⚡ व्यापारियों का विरोध:
इधर मंडी में बिजली नहीं होने और व्यापारी पर कार्रवाई की बात को लेकर मंडी व्यापारियों ने विरोध स्वरूप उपज की नीलामी शुरू नहीं की।
नीलामी कार्य बंद रहने से किसान आक्रोशित नजर आए। किसानों का कहना है कि वे सुबह से अपनी उपज लेकर मंडी में बैठे हैं, लेकिन नीलामी नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
🤝 चर्चा जारी:
फिलहाल बिजली विभाग के अधिकारी, संबंधित व्यापारी और मंडी प्रशासन के बीच चर्चा जारी है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था बहाल कर नीलामी कार्य प्रारंभ कराया जाए

