768 512 6380167 thumbnail 3x2 agaLavc56.60.100

आगर मालवा –

नगर परिषद सुसनेर के कार्यालय स्थित रिकॉर्ड रूम में बीती रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच अचानक आग लगने से तीन कंप्यूटर सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी, उस दौरान कार्यालय का मुख्य द्वार बाहर से बंद था और चौकीदार भी मौके पर मौजूद नहीं था। आग लगने के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है, प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व 12/2/2026 आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) उज्जैन द्वारा नगर परिषद सुसनेर की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सिसोदिया और तत्कालीन सीएमओ जगदीश भेरवे के खिलाफ कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया था। इसी बीच रिकॉर्ड रूम में आग लगने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

समाजसेवी राजेश देसाई का कहना है कि प्रकरण दर्ज होने के बाद रिकॉर्ड में आग लगने से संदेह की स्थिति बन रही है। उन्होंने आशंका जताई कि महत्वपूर्ण दस्तावेजों को नष्ट करने के उद्देश्य से यह घटना हो सकती है।

इस संबंध में जब नगर पंचायत सीएमओ ओ पी नागर से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि EOW से संबंधित प्रकरण की फाइलें पहले से भोपाल भेजी जा चुकी है साथ ही उनकी फोटो कॉपी ईओडब्ल्यू कार्यालय और लोकायुक्त कार्यालय द्वारा मांगे जाने पर भी भेजी जा चुकी है ऐसे में प्रकरण से संबंधित दस्तावेज सुरक्षित है ऐसा माना जा सकता है।

हालांकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

न्यूज़ से संबंधित वीडियो देखने के लिए इस लिंक को टच करें-