आगर मालवा
आगर सर्व ब्राह्मण समाज परशुराम सेना द्वारा कल स्थानीय नरसिंह मन्दिर में आयोजित बैठक में तय किए गए अनुसार 20 अप्रैल को भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम जिला स्तरीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा।
20 अप्रैल को शाम 4 बजे से भव्य शोभायात्रा कंपनी गार्डेन छावनी नाके से प्रारंभ होगी जिसमें आगर के अलावा जिले भर से विप्र बंधु सम्मिलित होगे।
शोभायात्रा में दो बैंड, डीजे ढोल, भगवान परशुराम जी का रथ के साथ ग्रामीण क्षेत्र से आई हुई झाकियां समिल्लित होगी ।
नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा पुरानी कृषि उपज मंडी आगर में समाप्त होगी । जहां पर ब्रह्म समागम सभा एवं भगवान परशुराम जी की महा आरती का आयोजन होगा उसके बाद सभी विप्र समाज का सहभोज का आयोजन रखा जाएगा ।
कार्यक्रम मे प्रदेश स्तर के ब्राह्मण पदाधिकारी, साधु संत उपस्थित रहेंगे।
