IMG 20260411 WA0059

आगर-मालवा। जिला कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला विकास सलाहकार समिति की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण एवं जिले के प्रभारी मंत्री नागरसिंह चौहान ने की। इस दौरान जिले के समग्र विकास, विभागीय प्रगति और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

शिक्षा और स्वास्थ्य: सुधार के कड़े निर्देश

​प्रभारी मंत्री नागरसिंह चौहान ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए “स्कूल चले हम अभियान” के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि:

​विद्यार्थियों को समय पर पाठ्य-पुस्तकों का वितरण हो।

​बाउंड्री विहीन स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए।

​14 वर्ष तक की बालिकाओं का शत-प्रतिशत एचपीवी टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

​जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर इलाज मिले और जल गुणवत्ता का नियमित परीक्षण हो।

बुनियादी ढांचा और सड़क मरम्मत

​जल संसाधन और पीएचई विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों पर छोड़े गए गड्ढों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्देश दिए कि:

​सड़कों का रेस्टोरेशन कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द पूरा हो।

​निर्माण कार्यों में सरपंच एवं सचिव की स्वीकृति अनिवार्य रूप से ली जाए।

​प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों और रपटों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

सामाजिक और जन-जागरूकता कार्यक्रम

​बैठक में आगामी आयोजनों को लेकर भी रूपरेखा तय की गई:

​अंबेडकर जयंती: जिले में भव्य कार्यक्रम होंगे और अंबेडकर प्रतिमाओं की आकर्षक सजावट की जाएगी।

​नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा: 10 अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग को जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उपस्थिति

​बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने जिले के विकास संबंधी जानकारी साझा की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई चौहान, विधायक आगर मधु गहलोत, विधायक सुसनेर भैरूसिंह बापू, जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, नगर पालिका अध्यक्ष नीलेश जैन पटेल, भैरू सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि दिनेश परमार, बाबूलाल यादव, प्रेम यादव, मयंक राजपूत, कैलाश कुंभकार, अजय जैन, भरत प्रजापत, जितेंद्रसिंह, राजमल सिंह, रामबाबू पाटीदार, मुकेश केलकर, अर्जुन सिंह चौधरी, मुकेश सावला, लक्ष्मण सिंह, कैलाश नारायण बजाज, शंकर सिंह, गोवर्धन पाटीदार, जितेंद्र सांखला सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

​प्रशासनिक अधिकारियों में जिला पंचायत सीईओ बी.एस. सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोयत, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी एस.एस. मालवीय सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पड़े