Screenshot 20260906 230835 Gallery

आगर-मालवा –

विश्व के सबसे बड़े गो-अभ्यारण कहलाए जाने वाले सालरिया गो- अभ्यारण के नजदीक स्थित आगर मालवा जिले के शहर सुसनेर के बस स्टैंड पर रविवार शाम करीब 7:30 बजे उज्जैन से सुसनेर आ रही भाटी ट्रेवल्स की बस ने सडक पर बैठे एक बछड़े को कुचल दिया। हादसे में बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार तेज थी और ड्राइवर ने लापरवाही बरतते हुए बछड़े को बचाने का प्रयास नहीं किया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घायल बछड़े के इलाज के लिए पशु चिकित्सा वाहन 1962 को संपर्क किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बार-बार कॉल करने के बाद भी पशु चिकित्सा वाहन मौके पर नहीं पहुंचा, जिसके कारण समय पर इलाज न मिलने से बछड़े की मौत हो गई।

इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता मृत बछड़े को उठाकर सुसनेर थाने ले गए और बस ड्राइवर व बस संचालक पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल पुलिस ने बस चालक त्रिलोक देवड़ा निवासी आमला जिला आगर मालवा पर प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरू कर दी हे।

सिस्टम पर हे बड़ा सवालिया निशान :-

जब आगर मालवा जिले में विश्व का सबसे बड़ा गो-अभ्यारण बन रहा था तब सब लोगों को आशा थी कि आगर मालवा जिले के साथ ही आसपास के जिले के निवासियों को भी इस तरह बेसहारा सड़को पर घूम रहे हैं गो-वंशों से राहत मिलेगी। इसके बाद गोअभ्यारण शुरू तो हुआ पर सड़को पर बैठे गोवंश की समस्या जस की तस हे और आए दिन इस तरह के घटनाक्रम पूरी व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े करते हैं ?

इस न्यूज़ का वीडियो देखने के लिए इस लाईन को टच करें

यह भी पड़े

error: Content is protected !!