Screenshot 20260810 203832 Gallery

​आगर:

आगर नगर के खसरा नंबर 1568 स्थित श्मशान भूमि पर प्रशासन द्वारा प्रस्तावित फायर स्टेशन के निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों और सर्व हिन्दू समाज में भारी रोष व्याप्त है। इस निर्माण के विरोध में अब आंदोलनकारियों ने अपने संघर्ष को तेज करते हुए 11 अगस्त 2026 से नगर पालिका परिषद के सामने अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है।

​सर्व हिन्दू समाज के लोगों का कहना है कि वे पिछले काफी समय से इस फायर स्टेशन के निर्माण का कड़ा विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रभारी मंत्री तक को लिखित आवेदन और ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई और प्रशासन ने अपना निर्णय नहीं बदला। अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम या सफलता न मिलने के कारण नागरिकों को अब विवश होकर आंदोलन के अगले चरण के रूप में अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता चुनना पड़ा है।

​आंदोलनकारियों ने दोहराया कि यह श्मशान भूमि पिछले कई वर्षों से आगर नगर और आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए अंतिम संस्कार, मृत नवजात शिशुओं तथा गोवंश को दफनाने का मुख्य केंद्र रही है। इस स्थान पर फायर स्टेशन बनने से हजारों लोगों को अंतिम संस्कार में भारी कठिनाई होगी और धार्मिक-सामाजिक भावनाएं आहत होंगी।

​विरोध स्वरूप 11 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से नगर पालिका परिसर के बाहर शुरू होने वाला यह धरना पूरी तरह शांतिपूर्ण, अहिंसक और लोकतांत्रिक होगा, जिसमें सभी नियमों का पालन किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम कार्यालय आगर को लिखित अनुमति हेतु आवेदन पहले ही सौंपा जा चुका है-

IMG 20260810 WA0056 IMG 20260810 WA0058 IMG 20260810 WA0057

यह भी पड़े

error: Content is protected !!