Screenshot 20260913 210047 Gallery

आगर मालवा। भारतीय किसान संघ द्वारा जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में किसानों से जुड़ी कृषि, फसल बीमा, अतिवृष्टि एवं सोयाबीन फसल में पीला मोजेक रोग सहित विद्युत, राजस्व एवं कृषि विभाग से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है।

किसान संघ ने मांग पत्र में कहा कि कृषि प्रधान आगर जिले में किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाना आवश्यक है। संघ ने कृषि प्रधान जिले के कलेक्टर द्वारा किसानों के मुद्दों एवं आमजन की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेने तथा किसानों के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ओर कहा की उन्हें सचिवालय में पदस्थ किया जाए।

संघ ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिले में खरीफ एवं रबी फसलों की गारंटीड उपज कम निर्धारित किए जाने का मुद्दा भी उठाया। किसान संघ का कहना है कि इसके कारण पिछले चार वर्षों से फसल नुकसान के बावजूद जिले के किसानों को योजना का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। संघ ने जिले की सभी बीमित फसलों की गारंटीड उपज बढ़ाने की मांग की।

वहीं खरीफ वर्ष 2025-26 में कानड़ एवं तनोड़िया क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों की गेहूं, चना, मसूर, प्याज, सरसों सहित अन्य फसलों को हुए नुकसान का उल्लेख करते हुए प्रभावित किसानों को तत्काल राहत राशि एवं बीमा दावा राशि का भुगतान कराने की मांग की गई।

इसके अलावा जिले में सोयाबीन फसल में पीला मोजेक रोग के कारण खराब हुई फसलों का सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा एवं शीघ्र बीमा दावा राशि दिलाने की मांग की गई है।

किसान संघ ने विद्युत, राजस्व एवं कृषि विभाग से संबंधित किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर गांव-गांव शिविर आयोजित करने की मांग भी की है, ताकि किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परेशान न होना पड़े।

मांग पत्र पर जिला अध्यक्ष रामनारायण तेजरा मंत्री राघुसिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद जोशी, एवं जिला कार्यालय मंत्री जगदीश पाटीदार तथा जिला सहमंत्री गोपाल चौधरी के हस्ताक्षर हैं। इस अवसर पर श्यामसिंह सोलंकी रामसिंह गुर्जर श्याम पाटीदार सहित पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता प्रमोद जोशी ने दी।

न्यूज़ से संबंधित वीडियो देखने के लिए इस लाइन को टच करें-

यह भी पड़े

error: Content is protected !!