Screenshot 20260806 170659 Gallery 1

​आगर-मालवा:-

कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत गुरुवार को आगर-मालवा जिले के बड़ोद पहुंचे और उन्होंने हाटपुरा वार्ड क्रमांक 7 स्थित वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा नेता स्वर्गीय महेंद्र जैन के निज निवास पहुंचकर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने स्वर्गीय महेन्द्र जैन के कर्मठ, जुझारू और समाजसेवी कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका निधन पत्रकारिता जगत एवं क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। महेंद्र जैन ‘जर्नलिस्ट यूनियन आफ मध्य प्रदेश’ पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष होने के साथ-साथ बड़ोद क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय पत्रकारिता और राजनीति से जुड़े रहे थे। राजनीति और पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें उनकी दबंगता, निष्पक्षता और समाजसेवा के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

​इस अवसर पर आलोट विधायक चिंतामन मालवीय एवं आगर विधायक माधव सिंह गहलोत ने भी स्वर्गीय महेन्द्र जैन को श्रद्धा सुमन अर्पित कर परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

​श्रद्धांजलि एवं उठावने के इस कार्यक्रम में महिदपुर के पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान, आलोट के पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत, जिला भाजपा अध्यक्ष ओम मालवीय के साथ ही बड़ोद के गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पत्रकारगण सहित समाज व परिवारजन उपस्थित रहे-

न्यूज़ से संबंधित वीडियो देखने के लिए लाइन टच करें –

यह भी पड़े

error: Content is protected !!