IMG 20260414 WA0056

आगर मालवा –

देश के संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आज पूरे देश के साथ-साथ आगर मालवा में भी श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखा गया। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाबा साहेब को याद करते हुए विशेष पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मंगलवार को वार्ड क्रमांक 21 में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय और क्षेत्रीय विधायक मधु गेहलोत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया और समाज के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्षों को याद किया।

​इस गरिमामयी अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ​जिला कार्यालय मंत्री अशोक प्रजापत, नगर पालिका अध्यक्ष निलेश पटेल, जगदीश गवली, गोपाल कुंभकार, रवि फरन्ड, ​रानुराज नारवाल, बग्दुराम चौहान, राजु मेवाडा, ​मंत्री मीना स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा द्वारा बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलने और उनके द्वारा रचित संविधान के मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया गया-

IMG 20260414 WA0055 1 scaled

 

यह भी पड़े