आगर-मालवा-
जिले ने देश के वीर जवानों के प्रति अपनी एकजुटता दिखाते हुए निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 200% की वसूली कर एक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस बड़ी सफलता के पीछे जिला कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव का कुशल मार्गदर्शन और प्रशासन की टीम भावना रही है।
प्रशासनिक मेहनत का परिणाम:
कलेक्टर श्रीमती यादव के निर्देशन में जिले के सभी विभागों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी समर्पित भाव का नतीजा है कि जिले ने अपनी तय सीमा से दोगुनी राशि जमा कर ली।
महामहिम राज्यपाल ने किया सम्मानित
जिले की इस उल्लेखनीय सफलता को देखते हुए, मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने आगर-मालवा जिला प्रशासन की सराहना की। राजभवन में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरानकलेक्टर आगर-मालवा को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।कलेक्टर महोदया की अनुपस्थिति में यह सम्मान उनकी ओर से डिप्टी कलेक्टर श्री सर्वेश यादव ने ग्रहण किया।
देश सेवा की भावना के साथ कोई लक्ष्य नामुमकिन नहीं-
आगर-मालवा की यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि जब नेतृत्व सशक्त हो और भावना देश सेवा की हो, तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं है। गिरीश न्यूज़ पोर्टल की ओर से जिला प्रशासन और जिले की जनता को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई।

