IMG 20260421 WA0073 1

आगर मालवा –

सोमवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम सर्व ब्राह्मण परशुराम सेना द्वारा धूम धाम से मनाया गया इस अवसर पर संगठन प्रमुख संजय शर्मा द्वारा बताया गया कि श्रेत्र के विधायक मधु गेहलोत द्वारा आदि काल से ब्राह्मण समाज को समस्त सनातन समाज का मार्गदर्शक बताते हुए ब्राह्मण समाज को 11लाख रु की सहयोग राशि टिन शेड हेतु प्रदान करने की घोषणा की है । धर्मशाला के लिए जमीन अधिग्रहण हेतु हर प्रकार का सहयोग करने का आश्वासन भी विधायक द्वारा दिया गया ।

कल निकले चल समारोह का नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत अभिनन्दन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से छावनी क्षेत्र में करणी सेना परिवार टीम द्वारा ,पूर्व विधायक लाल जी राम मालवीय द्वारा समाज बंधुओं साफा बांध कर अभिनन्दन किया गया एवं भारत विकाश परिषद आगर के कैलाश महेश्वरी एवं उनकी टीम द्वारा, विशाल शर्मा जितेंद्र भंडारी द्वारा नरसिंह मन्दिर पर श्री गोड ब्राह्मण महिला टीम द्वारा आगर पुलिस विभाग के बंधुओं द्वारा महावीर सेवा समिति द्वारा, संगीता देसाई द्वारा हाटपूरा ब्राह्मण मंडल द्वारा सुधीर भाई की टीम द्वारा ओर भी अनेक स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत अभिनन्दन किया गया। समापन पुरानी कृषि उपज मंडी आगर में हुआ।

जहां आयोजित ब्राह्मण सभा में सर्व ब्राह्मण परशुराम सेना के प्रमुख संजय शर्मा द्वारा शुभकामना संदेश के साथ यूजीसी कानून को सनातन समाज को तोड़ने वाला बताते हुए इस का विरोध करने का संदेश समाज बंधुओं को दिया

जिला अध्यक्ष ओम मालवीय जिला महामंत्री मयंक सिंह राजपूत की उपस्थिति भी कार्यक्रम में रही । अंत में भगवान परशुराम की आरती संगठन प्रमुख संजय शर्मा द्वारा की गई, आभार ब्रजेश तिवारी ने माना, संचालन रामचंद्र शर्मा द्वारा किया गया ततपश्चात्  सभी उपस्थित बंधुओं का सहभोज हुआ –

IMG 20260421 WA0072