आगर मालवा-
गुरुवार को शाम 8 बजे चित्रांश मंदिर जमींदारपुरा में कायस्थ समाज आगर द्वारा सामूहिक पूजन का आयोजन किया जिसमें पूजा यदुनाथ भटनागर जी द्वारा की गई कायस्थ समाज के अध्यक्ष अंकुश भटनागर ने सभी को प्राकट्योत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित की व प्रतिभा का सम्मान किया गया जिसमे 10 वी कक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले यश विवेक भटनागर एवं 5 वी कक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली समृद्धि अपूर्व भटनागर का स्वागत कर सम्मान किया इस अवसर पर मयंक वर्मा,विक्रांत सक्सेना,भूपेंद्र भटनागर,लोकेश भटनागर,मंगलेश भटनागर,विवेक भटनागर,सुरेश भटनागर,सीमा भटनागर,उषा भटनागर,भामिनि भटनागर,कल्पना भटनागर,हिमांशी भटनागर,रंजना भटनागर,विभा भटनागर,बबिता भटनागर,किरण भटनागर,संतोष भटनागर,रेखा भटनागर सहित समस्त समाजजन उपस्थित थे-

