आगर-मालवा, 26 अप्रैल। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी एवं तापमान में वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव द्वारा कक्षा नर्सरी से 8वीं के लिए 27 से 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है।
जिले अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, आंगनवाड़ी, सीबीएसई एवं अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं हेतु 27 से 30 अप्रैल तक अवकाश रहेगा। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक की शालाओं का संचालन निर्धारित समयानुसार प्रातः 7:15 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा-
