Screenshot 20260725 213306 Gallery

​आगर मालवा-

​शनिवार को आगर जिला मुख्यालय स्थित सांदीपनि विद्यालय परिसर में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण एवं जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने ₹111.40 करोड़ की लागत से नवनिर्मित आगर, सुसनेर एवं नलखेड़ा के तीन अत्याधुनिक सांदीपनि विद्यालय भवनों का लोकार्पण किया।

​मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में प्रदेश भर में 200 नए सांदीपनि विद्यालय और स्थापित किए जाएंगे, जो भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का आधार स्तंभ बनेंगे।

रिमोट का बटन दबाकर किया लोकार्पण, परिसर का जायजा लिया-

​कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात् प्रभारी मंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर अगर सांदीपनि विद्यालय का भौतिक रूप से और सुसनेर नलखेड़ा का ऑनलाइन इस तरह तीनों विद्यालय भवनों का औपचारिक लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद उन्होंने अतिथियों के साथ नवनिर्मित आगर विद्यालय भवन का फीता काटकर अवलोकन किया और स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशालाओं सहित विभिन्न कक्षों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

विद्यालय की छात्राओं ने दी आकर्षक सांस्कृतिक नृत्यो की प्रस्तुति –

आयोजन के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा आकर्षित सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियां दी जिसने वहां मौजूद अतिथियों का मन मोह लिया और आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान की।

मेधावी छात्राओं और उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान-

​समारोह के दौरान गत बोर्ड परीक्षाओं में जिले का नाम रोशन करने वाली मेधावी छात्राओं—रचना, खुशी, संजना और रानी—को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों के प्राचार्यों, संस्था प्रमुखों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

आगर में मेडिकल कॉलेज की मांग, विधायक ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह-

​समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक माधव सिंह गहलोत ने क्षेत्र के विकास का मुद्दा उठाते हुए प्रभारी मंत्री से आगर में नवीन मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति हेतु कैबिनेट में प्रस्ताव रखवाने का पुरजोर अनुरोध किया।

​विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक ने एक बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षा में 99% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को वे स्वयं भोपाल ले जाकर मुख्यमंत्री जी से भेंट एवं चर्चा करवाएंगे।

​इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई भैरूसिंह चौहान, पूर्व विधायक (सुसनेर) राणा विक्रम सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ बी.एस. सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र बोयत सहित विभिन्न जन प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे-

न्यूज़ से संबंधित वीडियो देखने के लिए इस लाइन को टच करें-

यह भी पड़े