Screenshot 20260725 223818 Gallery

आगर-मालवा- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शनिवार को विजय जुलूस निकाला।

विजय जुलूस की शुरुआत पुरानी नगर पालिका परिसर से हुई, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकत्रित हुए। इसके बाद जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए घाटी नीचे स्थित झंडा चौक पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तंवर ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह विजय जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूरे संघर्ष के दौरान छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी तथा उनके समर्थन में लगातार आवाज बुलंद की। कांग्रेस का मानना है कि यह संघर्ष युवाओं और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण जीत है।

जुलूस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए इस जीत को लोकतंत्र और छात्रों-युवाओं की आवाज की विजय बताया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाला पूर्व जनपद अध्यक्ष देवकरण गुर्जर, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रऊफ मुल्तानी, नरेंद्र सिंह राठौड़ सहित ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस एनएसयूआई कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवादल कांग्रेस एवं समस्त प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे जानकारी जिला मिडिया प्रभारी सचिन खरे ने दी-

न्यूज़ से संबंधित वीडियो देखने के लिए इस लाइन को टच करें –

यह भी पड़े