आगर-मालवा-
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के आगर-मालवा जिले में प्रथम आगमन पर युवा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही ग्राम चाँद नगांव से स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ, जिसके बाद कानाड़, आगर, सुसनेर, नलखेड़ा और बड़ागांव सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
आगर शहर में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे छावनी नाके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं विभिन्न मित्र मंडलों द्वारा विशेष स्वागत मंच तैयार किया गया। यहां प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का पुष्पमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान आगर विधानसभा के विधायक मधु गहलोत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय भी उपस्थित रहे।
इसके उपरांत जिला मुख्यालय आगर के कंपनी गार्डन स्थित मांगलिक भवन में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने तथा आगामी कार्यक्रमों में पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भाजपा समर्थक उपस्थित रहे। पूरे जिले में प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया- न्यूज़ से संबंधित वीडियो देखने के लिए इस लाइन को टच करें –
