Screenshot 20260816 171222 Gallery

आगर-मालवा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को आगर में पत्रकारों द्वारा भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। गांधी उपवन छावनी से विजय स्तंभ तक निकली इस रैली में आगर मालवा जिले के कई क्षेत्र से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर पत्रकार देशभक्ति के गीतों पर झूमते नजर आए और पूरे रैली मार्ग पर भारत माता के जयकारों एवं देशभक्ति नारों से माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।

रैली के दौरान पत्रकारों ने तिरंगे के साथ पैदल एवं बाइक पर सवार होकर शहर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली । जगह-जगह लोगों ने भी तिरंगा रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। रैली में पत्रकारों का उत्साह देखते ही बन रहा था। देशभक्ति गीतों की धुन पर पत्रकार झूमते और नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल दीप भी पत्रकारों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भी देशभक्ति के गीतों पर पत्रकारों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की और रैली के दौरान देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए।

तिरंगा रैली का समापन विजय स्तंभ पर हुआ। इसके पश्चात सभी पत्रकारों के लिए नगर पालिका आगर और उसके बाद पुरानी कृषि उपज मंडी में भी अल्पाहार की व्यवस्था की गई। रैली ने शहर में राष्ट्रप्रेम, एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया-

न्यूज़ से संबंधित वीडियो देखने के लिए इस लाइन को टच करें 

यह भी पड़े

error: Content is protected !!