आगर मालवा-
आगर नगर पालिका और जिला प्रशासन की खेच-तान के बीच केंद्रीय विद्यालय आगर मालवा के सामने स्थित नगर पालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड से परेशान विद्यार्थियों के समर्थन में अब उनके अभिभावकगण इसे हटाने की मांग लेकर जिला प्रशासन तक पहुंच गए है।
मंगलवार को अभिभावकगण कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे और ट्रेंचिंग ग्राउंड को तत्काल हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर को आवेदन दिया हे ।
अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय के सामने नगर पालिका का कचरा डाले जाने से यहां पढ़ने वाले कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अभिभावकों ने ज्ञापन में कहा कि पूर्व में भी कई बार यह मांग की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
इस मामले में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि केंद्रीय विद्यालय के विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष स्वयं कलेक्टर होते हे। इस तरह विद्यार्थियों कि इस तरह की परेशानी में कलेक्टर के स्वयं की जिम्मेदारी काफ़ी महत्वपूर्ण हो जाती हे।
वहीं अभिभावको ने बताया कि जनसुनवाई में कलेक्टर ने अभिभावकों से सात दिन का समय माँगा है। कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि सात दिन के भीतर इस मामले में कार्रवाई शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया अपना पक्ष :
इस पूरे मामले में जब गिरिश न्यूज़ ने नगर पालिका अध्यक्ष नीलेश जैन पटेल से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि नगर पालिका पिछले करीब दो वर्षों से जिला प्रशासन से बड़ोद रोड पर जयसिंगपुरा के पास ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि की मांग कर रही है पर वह भूमि जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध नहीं कराई गई हे । वहीं वर्तमान में ग्राम जामली के पास जो जमीन उपलब्ध कराई जा रही है, वह 12-13 किलोमीटर दूर है और वहां बाबा जी समाज के लोगों की अनेक समाधि होने से उस जगह पर ट्रेंचिंग ग्राउंड की स्थापना करना भी काफी कठिन कार्य होगा ।
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि जैसे ही जिला प्रशासन द्वारा हमें ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए अनुकूल भूमि उपलब्ध कराई जाएगी हम तत्काल ट्रेचिंग ग्राउंड स्थानांतरित करने का कार्य प्रारंभ कर देंगे।
कलेक्टर पदेन रूप से है विद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष :
इस मामले में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि केंद्रीय विद्यालय के विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप में कलेक्टर की पदेन भूमिका रहती है। ऐसे में विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और उनके लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की कलेक्टर की जिम्मेदारी और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है पर इसके बाद भी अभी तक अपनी समस्या का निदान न होने से नाराज अभिभावकों ने प्रशासन को चेतावनी दी हे कि यदि 8 सितंबर तक ट्रेंचिंग ग्राउंड से कचरा हटाने की कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो 9 सितंबर से विद्यालय के सामने आगर-उज्जैन रोड पर ही धरना और आमरण अनशन शुरू किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी ।
अब अभिभावकों की नजर समय सीमा पर :
अब देखना होगा कि कलेक्टर द्वारा मांगे गए सात दिनों के समय में जिला प्रशासन और नगर पालिका इस समस्या के समाधान की दिशा में क्या कदम उठाते हैं।
फिलहाल अभिभावकों की नजर प्रशासन और नगर पालिका की अगली कार्रवाई पर है और 8 सितंबर की समय-सीमा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

