Screenshot 20260923 215309 Gallery

आगर मालवा। भारतीय किसान संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सामने घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन की शुरुआत की गई। दोपहर करीब 2 बजे भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी एवं किसान रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

किसानों के कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार को बैरिकेड्स लगाकर बंद रखा गया था। इसके बाद किसान संघ के पदाधिकारी एवं किसान आगे की ओर बनाए गए धरना स्थल पर पहुंचे, जहां मातृशक्ति के साथ धरना प्रदर्शन शुरू किया गया।

आंदोलन के दौरान अधिकारियों और भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के बीच मांगों को लेकर चर्चा भी हुई। हालांकि, किसान संघ के अनुसार चर्चा के दौरान कोई ठोस एवं संतोषजनक आश्वासन नहीं मिलने पर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया।

इसके बाद भारतीय किसान संघ द्वारा कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने ही दाल-बाटी बनाना शुरू कर दिया गया। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों, विशेष रूप से फसल बीमा से जुड़ी समस्या का संतोषजनक समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष राम नारायण तेजरा ने बताया कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर यह आंदोलन शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर संतोषजनक आश्वासन नहीं मिलता, तब तक घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन सतत जारी रहेगा।

न्यूज़ से संबंधित वीडियो देखने के लिए इस लाइन को टच करें-

यह भी पड़े

error: Content is protected !!