Screenshot 20260615 193951 Gallery

आगर मालवा –

नवनिर्वाचित एबं चर्चित राज्यसभा सांसद महेश केवट अपने निर्वाचन के बाद पहली बार आगर मालवा जिले के दौरे पर रहे।

​आगर आगमन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल बाथम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सांसद का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रेखा रत्नागर सहित जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी मात्र एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है। यहाँ ‘राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और खुद हम अंतिम’ की भावना से काम किया जाता है। ऐसी अद्भुत और अकल्पनीय पार्टी में कार्यकर्ता को जो भी जिम्मेदारी मिलती है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाना चाहिए।”

वही मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त के प्रकरण में ​कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने नामांकन पत्र (शपथ पत्र) में तेलंगाना की कोर्ट में लंबित एक बेहद गंभीर मामले की जानकारी छिपाई थी। इसी आधार पर निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें नोटिस दिया था। पूरी जानकारी होने के बावजूद कांग्रेस ने झूठा शपथ पत्र प्रस्तुत किया, जिसके कारण उनका नामांकन निरस्त हुआ।

​उन्होंने आगे कहा, “इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी भारतीय निर्वाचन आयोग और फिर सुप्रीम कोर्ट तक गई, लेकिन देश की सर्वोच्च अदालत ने भी कांग्रेस के झूठ को खारिज करते हुए सत्य पर मुहर लगाई। जब सुप्रीम कोर्ट जैसी सर्वोच्च संस्था द्वारा उनके झूठ का पर्दाफाश हो चुका है, तो अब आंदोलन और प्रदर्शन करने का कोई औचित्य नहीं रह जाता।”

​सांसद ने कांग्रेस के रुख पर चिंता जताते हुए कहा, “हम सब भारतवासी हैं और संविधान में अटूट विश्वास रखते हैं। ऐसी संवैधानिक संस्थाओं के फैसलों पर उंगली उठाना या टिप्पणी करना भी एक तरह का अपराध है। अगर कांग्रेस देश की सर्वोच्च अदालतों और संस्थाओं के निर्णयों को नहीं मान रही है, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और कांग्रेस को इस पर आत्मचिंतन करना चाहिए-

न्यूज़ से संबंधित वीडियो देखने के लिए इस लिंक को टच करें

 

यह भी पड़े