Screenshot 20260615 190355 Gallery

आगर मालवा –

कांग्रेस की कद्दावर नेता मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने के बाद, आक्रोषित यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर एक बजे के लगभग छावनी नाका चौराहे पर इस फैसले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए ​इस कार्रवाई को पूरी तरह से लोकतंत्र विरोधी बताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस आगे आई। इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की बहस और झड़प भी देखने को मिली।

यूथ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करना सीधे तौर पर लोकतंत्र और संविधान पर हमला है। बीजेपी सरकार और प्रशासन मिलकर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी इस तानाशाही के खिलाफ पीछे हटने वाली नहीं है। हमारा संघर्ष सड़क से लेकर अदालत तक जारी रहेगा।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह चौहान और प्रदेश महासचिव जीतू पाटीदार ने किया। प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष अनमोल वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष बहादुर बगड़ावत, ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सिंह, प्रधान सिंह, पार्षद पवन कारपेंटर, बहादुर दायमा, लक्की गुर्जर, दशरथ चौहान, किशोर गुर्जर, तरवन सिंह, सागर बरेठा, तुषार पांडे, प्रकाश नायक, संजय मालवीय, राहुल मालवीय, सोमेश गोस्वामी, नाहर सिंह, जीवन आजाना, दिनेश पीपलिया, विक्रम सिंह, ऋतुराज सूर्यवंशी, धर्मराज सेन, राहुल मेघवाल और नितिन मालवीय आदि शामिल रहे –

न्यूज़ से संबंधित वीडियो देखने के लिए इस लाइन को टच करें –

यह भी पड़े