आगर मालवा-
सुसनेर थाना क्षेत्र में चोरी का आरोप लगाते हुए अनुसूचित जाति के एक युवक के साथ गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित हेमराज मालवीय की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, घटना 15 जुलाई 2026 की बताई गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि चोरी का आरोप लगाकर आरोपियों ने पहले उसके घर में घुसकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलोच करते हुए उसके साथ मारपीट की गई तथा बाद में आरोपियों की आरा मशीन पर भी हमें ले गया और वहां पर भी आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए गंभीर रूप से मारपीट की गई तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
सुसनेर थाना पुलिस ने इस मामले में निजाम मंसूरी, अजहर मंसूरी एवं जावेद मंसूरी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296(बी), 351(3), 3(5), 333 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) एवं 3(2)(va) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
इस संबंध में जब गिरीश न्यूज़ ने सुसनेर थाना प्रभारी अक्षयसिंह बेस से चर्चा की तो उन्होंने बताया की प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी-
न्यूज़ से संबंधित वीडियो को देखने के लिए इस लिंक को टच करें-
