Screenshot 20260602 163324 WhatsApp

आगर-मालवा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए विवादित शब्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सद्बुद्धि यज्ञ आयोजित किया।

दोपहर 12 बजे आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तंबर ने किया। यज्ञ में शामिल कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के बयान को राजनीतिक मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति की भाषा पूरे समाज के लिए उदाहरण होती है। ऐसे में व्यक्तिगत टिप्पणियां और अशोभनीय शब्दों का प्रयोग न केवल राजनीतिक गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि लोकतांत्रिक संवाद की संस्कृति को भी कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारधाराओं में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन सार्वजनिक मंचों पर भाषा की शालीनता और मर्यादा बनाए रखना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।

यज्ञ के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रों के साथ मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की और प्रदेश की राजनीति में संवाद, संयम और सम्मान की संस्कृति कायम रखने की अपील की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर मुख्यमंत्री की भाषा शैली के प्रति अपना विरोध भी दर्ज कराया।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी राजनीतिक विरोधियों के लिए इसी तरह की भाषा का प्रयोग किया गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध और तेज करेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सद्बुद्धि यज्ञ और उसके राजनीतिक संदेश को लेकर पूरे दिन शहर में चर्चाओं का दौर चलता रहा।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तंवर, प्रदेश प्रवक्ता गुडडु लाला जी, पूर्व जनपद अध्यक्ष देवकरण गुर्जर,NSUI राष्ट्रीय महासचिव अंकुश भटनागर,नगर पालिका उपाध्यक्ष रऊफ मुल्तानी, आईटी सेल जिले के प्रभारी विष्णु शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष नितिन पालीवाल, देवेंद्र वर्मा, अमित अजमेरा,बहादुर दायमा,कमल जाटव,पवन कारपेंटर पीयूष पालीवाल,हीरा लाल यादव अनमोल वर्मा ,गौरीशंकर सूर्यवंशी , आशा सेठी,बहादुर बगड़ावत,इमरान अली,ओम शर्मा, भेरू सिंह यादव, प्रकाश नायक, विजय शर्मा ,शिव यादव, विष्णु गुर्जर, हुसैन सेफी,विजय शर्मा, राधेश्याम मालवीय, किशोर शर्मा,श्याम सूर्यवंशी, सोमेश गोस्वामी , तुषार पांडे,वीर जैन , जानकारी सचिन खरे ने दी।

न्यूज़ से संबंधित वीडियो देखने के लिए इस लाइन पर टच करें 

Screenshot 20260602 163316 WhatsApp

 

यह भी पड़े